नगरपालिका कर्मचारियों ने जब्त की 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक थैलिया।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगरपालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, जिससे दुकानदारों मे हडकम्प मच गया । पालिका अधिशासी अधिकारी तेजभान सिंह के आदेशानुसार पालिका टीम ने मुख्य बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाते हुए विभिन दुकानों से 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियां जब्त कीं। इस दौरान दुकानदारों को प्लास्टिक की थैलियां नहीं बेचने की समझाइश दी गई व नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर कपड़े की थैलियां अपनाने के बारे में बताया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण रोकने में आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों को अधिक से अधिक पौधरोपण, पौधों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही गीला कचरा हरे डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आदत बन जाए तो शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखना आसान हो जाता है। अभियान में पालिका जमादार संजय कुमार, इंजीनियर स्वच्छ भारत मिशन राहुल सिंह राठौड़ व सफाई कर्मचारी विनोद व रवि एवं चेतन प्रकाश मौजूद थे।
नगरपालिका कर्मचारियों ने जब्त की 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक थैलिया।
Leave a comment
Leave a comment


