टीईटी निर्णय पर पुनर्विचार की मांग, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शाहपुरा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय को भविष्य लागू करने और वर्तमान शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग
✍️ *मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हालिया टीईटी संबंधी निर्णय को केवल भविष्य के लिए लागू करने तथा वर्तमान में चयनित और कार्यरत शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलेभर में प्रतिनिधि मंडलों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
इसी कड़ी में जिला शाहपुरा इकाई की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर की जाए, ताकि राज्य के हजारों चयनित एवं कार्यरत शिक्षकों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
ज्ञापन में कहा गया कि टीईटी निर्णय से राज्य के शिक्षकों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे दूर करने के लिए केंद्र स्तर पर गंभीरता से हस्तक्षेप आवश्यक है। संगठन ने मांग की कि सुनिश्चित किया जाए कि वर्तमान में नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षित रहे तथा निर्णय का प्रभाव केवल आगामी भर्ती प्रक्रियाओं पर ही सीमित हो।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री संजीव कुमार, शाहपुरा उप शाखा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला सह संगठन मंत्री सीताराम चौधरी तथा जिला मीडिया प्रभारी हनुमान प्रसाद शर्मा शामिल रहे।
संगठन ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु केंद्र सरकार द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
*स्पेशल गुड़ की गजक मिलने का एकमात्र स्थान मातेश्वरी गजक जगदीश पान वाले के पीछे रामद्वारा के पास शाहपुरा**



