*शाहपुरा में पुष्पेंद्र कुमार घूसर पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत*
*अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी ने किया विस्तार, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 30 नवंबर 2025।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया ने शाहपुरा जिले के जिला अध्यक्ष पद हेतु पुष्पेंद्र कुमार घूसर को पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें संगठन ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों को ईमानदारी, निष्ठा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाते हुए कर्मचारी वर्ग के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में संपन्न हुई, जिसमें मनोनयन की औपचारिक घोषणा की गई।
पुनर्नियुक्ति पर पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया, प्रदेश महामंत्री छीतरमल गेँगट और प्रमुख महामंत्री राजकुमार टांक सहित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी नगर पालिकाओं के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना और संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
घूसर ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा, समस्याओं का त्वरित समाधान और संगठन में विश्वास को बनाए रखना उनके कर्तव्य का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के लिए हर स्तर पर निरंतर एवं सकारात्मक प्रयास जारी रखेंगे।


