भाविप शाखा द्वारा मोक्षदा एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा मोक्षदा एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में प्रभारी मीनाक्षी भाटिया,ज्योति दिनवानी ,लीला देवी गग़्गड, संस्कार प्रमुख भगवती देवी मूंदड़ा,रामकिशन त्रिपाठी,कन्हैया लाल सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई, सत्यनारायण जागेटिया,किशोर राजपाल आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति एकादशी गौमाता की सेवा हेतु परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद लेते है।
गौ माता की सेवा के साथ रोपित पौधों की सार संभाल की । परिषद् गौ सेवा प्रकल्प हेतु मौजूद सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
भाविप शाखा द्वारा मोक्षदा एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


