श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में प्रदोष व्रत पर महा आरती की गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक में मंगलवार को बालाजी मंदिर मे महाआरती का आयोजन किया गया। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए, पूजा करने से सुख समृद्धि संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है यह सभी प्रकार के दोषो व पापो को मिटाता है, और भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाता है दिन के अनुसार इसके लाभ अलग-अलग होते हैं जैसे मंगलवार का प्रदोष कर्ज और रोगों से मुक्ति देता है, मंगलवार को बालाजी के विशेष श्रृंगार किया गया, इसी भाव के साथ भक्तों ने शिव स्तुति और ओम नमः शिवाय के जाप के साथ दिनभर मंदिर परिसर को भक्तिमय बनाए रखा, अमित कोगटा कृष्ण गोपाल कोगटा की ओर से बालाजी की ध्वज एवं बालाजी के विशेष भोग लगाया गया है बालाजी मंदिर में भक्तों द्वारा सामूहिक संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, आरती में महिलाएं और भक्तजनों बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में भक्त जनों द्वारा सामूहिक आरती की जाती है। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर, बालाजी भक्त महावीर लढा, फतेह लाल काठेड, अजीत नाहर, गौतम आंचलिया, सुभाष जोशी, नितिन जैन, राघव मुंदड़ा, केशव कोगटा,बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया, पारस वैष्णव, लीला कोगटा, मेघा कोगटा, उर्मिला मुंदडा, सहित श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में प्रदोष व्रत पर महा आरती की गई।
Leave a comment
Leave a comment


