छात्रा मुस्कान परवीन का वीरगाथा प्रोजेक्ट मे जिला स्तर चयन पर सम्मान किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)नया जोरावरपुरा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में छात्रा मुस्कान परवीन कक्षा 8 के द्वारा वीरगाथा प्रोजेक्ट 5.0 में जिला स्तर पर चयनित होने पर सम्मान किया गया । सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह व विधायक प्रतिनिधि मंगल सिंह रासेड व अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान स्वाति शर्मा मैडम ने की। विधायक प्रतिनिधि मंगल सिंह रासेड के द्वारा छात्र का सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया व छात्रों को अच्छी मेहनत करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया । इस दौरान हबीब मोहम्मद रंगरेज , प्रहलाद गुर्जर , भावेश रामचंदानी , अंतिम बाला तिवारी , लाजवंती शर्मा , सुरेंद्र कुमार गुर्जर मौजूद।
छात्रा मुस्कान परवीन का वीरगाथा प्रोजेक्ट मे जिला स्तर चयन पर सम्मान किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


