भाविप शाखा द्वारा मार्ग शीर्ष पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा द्वारा मार्ग शीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि फल व्यवस्था परिषद परिवार के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण जागेटिया और किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर किशोर राजपाल , कन्हैया लाल सोनी, प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई,अनुराग चौधरी ,भगवती देवी मूंदड़ा,लीला देवी गग़्गड और चिकित्सा कर्मियों ओम प्रकाश,रेखा गुर्जर आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रति पूर्णिमा और अमावस्या पर परिषद द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है ।
भाविप शाखा द्वारा मार्ग शीर्ष पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण।
Leave a comment
Leave a comment


