जोधड़ास ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण हेतु मुख्यमंत्री को पत्र, यूडीएच मंत्री से भी मिला प्रतिनिधिमंडल
राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने भीलवाड़ा में बढ़ते यातायात दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने की मांग तेज की
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
By: मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 4 दिसंबर
बढ़ते यातायात दबाव और प्रतिदिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जोधड़ास ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को गति देने की मांग तेज हो गई है। पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कार्य की उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष टीम गठित करने का आग्रह किया है।
कैलाश सोनी ने पत्र में उल्लेख किया कि ओवर ब्रिज शहर की जीवनरेखा जैसा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, लेकिन इसकी लंबी देरी के कारण आमजन रोजाना भारी जाम, दिक्कतों और समय की बर्बादी का सामना कर रहा है।
इसी क्रम में आज सर्किट हाउस भीलवाड़ा में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (यूडीएच) झाबर सिंह खर्रा से भी उन्होंने मुलाकात की। यहां उन्होंने ओवर ब्रिज निर्माण को अतिशीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान कैलाश सोनी ने मंत्री खर्रा को दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर शिवप्रकाश चन्नाल, एडवोकेट अरविंद सेन, जय नारायण जोशी सहित राजस्थान जन मंच के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



