महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा 23 दिसंबर से शुरू कलश यात्रा के साथ होगी शुभ शुरुआत, 31 दिसंबर तक चलेगा संगीतमय प्रवचन गुलाबपुरा — रामकिशन वैष्णव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 

Published On:

Date:

महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा 23 दिसंबर से शुरू
कलश यात्रा के साथ होगी शुभ शुरुआत, 31 दिसंबर तक चलेगा संगीतमय प्रवचन

गुलाबपुरा — रामकिशन वैष्णव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 

स्थानीय शहर में आगामी 23 दिसंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर, गांधी नगर परिसर में आयोजित इस संगीतमय कथा का रसपान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राष्ट्रीय संत श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा करवाया जाएगा।

दिव्य सत्संग मंडल, गुलाबपुरा के सदस्यों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 23 दिसंबर की सुबह कलश यात्रा के साथ होगा। धार्मिक उत्साह और भक्ति की भावना के बीच प्रारंभ होने वाली यह कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

31 दिसंबर तक चलने वाली इस श्रीराम कथा में भक्तजन आध्यात्मिक प्रवचनों, भजन-संगीत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरित प्रसंगों का श्रवण कर सकेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

Leave a Comment

Related News