पालिका चेयरमैन काल्या ने क्षेत्र मे सडको की बदहाली को लेकर पीडब्लूडी विभाग से कार्यवाही की मांग की।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने शहर में सड़कों की बदहाली पर PWD से तुरंत कार्रवाई की मांग की गई। चेयरमैन काल्या ने बताया की क्षेत्र में पिछले तीन वर्षो दौरान PWD द्वारा कराए गए सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जर्जर सड़कों के कारण आमजन, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे PWD विभाग तुरंत सुधारात्मक कदम उठाकर सही करवाये । क्षेत्र का आईटीआई रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्डों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। चेयरमेन काल्या ने बताया कि यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद लंबे समय से मरम्मत से वंचित है। वहीं हुरड़ा रोड का सीसी रोड भी टूट-फूट के कारण वाहन चालकों और दैनिक यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। छात्रों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजयनगर-गुलाबपुरा मुख्य मार्ग पर खारी नदी की बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य भी लंबे समय से लंबित है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया था, जिससे आसपास के गांवों का संपर्क कट गया था। उक्त समस्या को लेकर चेयरमेन काल्या लगातार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाते रहे हैं और पुलिया निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं। चेयरमेन सुमित काल्या ने PWD से स्पष्ट रूप से आग्रह किया है कि आईटीआई रोड का तुरंत सर्वे कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। हुरड़ा रोड की क्षतिग्रस्त सीसी सड़क की रिपेयरिंग तत्काल की जाए बिजयनगर-गुलाबपुरा रोड पर खारी नदी की पुलिया निर्माण को प्राथमिकता में लिया जाए। काल्या ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। ऐसे में इन महत्वपूर्ण सड़कों की खराब स्थिति स्थानीय विकास को प्रभावित कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
पालिका चेयरमैन काल्या ने क्षेत्र मे सडको की बदहाली को लेकर पीडब्लूडी विभाग से कार्यवाही की मांग की। ===
Leave a comment
Leave a comment


