इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये हेल्थ टिप्स:*

Published On:

Date:

मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान

*🍁3️⃣9️⃣6️⃣ इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये हेल्थ टिप्स:*

*🔸1. चोकर सहित अनाज:* *गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी तथा प्रतिरोध क्षमता चुस्त-दुरुस्त रहेगी।*

*🔸2. जल:*
*यह प्राकृतिक औषधि है। प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पानी या तो सामान्य तापमान पर हो या फिर थोड़ा कुनकुना। फ्रिज के पानी के सेवन से बचें।*

*🔸3. तुलसी:*
*तुलसी का धार्मिक महत्व अपनीं जगह है मगर इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानें में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3 से 5 पत्तों का सेवन करें।*

*🔸4. योग:*
*योग व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखनें में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।*
*किसी जानकार से इन्हें सीखकर प्रतिदिन घर पर इनका अभ्यास किया जानां चाहिए।*

*🔸5. हंसना जरूरी है:*
*हंसने से रक्त संचार सुचारु होता है व हमारा शरीर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करता है। तनावमुक्त होकर हंसनें से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़नें में मदद मिलती है।*

*🔸6 रसदार फल:*
*संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानें में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहें तो पूरे फल खाएं और चाहें तो इनका रस निकालकर सेवन करें। हां, रस में शक्कर या नमक नां मिलाएं।*

*🔸7 गिरीदार फल:*
*सर्दी के मौसम में गिरीदार फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इन्हें रात भर भिगोकर रखनें व सुबह चाय या दूध के साथ, खानें से आधे घंटे पहले लेनें से बहुत लाभ होता है।*

*🔴अस्वीकरण*

*मैं अपनें किसी भी हेल्थ मैसेज का 100% सही होनें का दावा नहीं करता। इस टिप्स से काफी लोगों को फायदा हुआ है। कृपया आप किसी भी हेल्थ टिप्स पर अपने ऊपर प्रयोग करनें से पूर्व अपने वैद्य से राय लेवें।*

*🍁राजीव जैन*
*अध्यक्ष*
*बाल सेवा समिति, भीलवाड़ा*
*94141-13203*

Leave a Comment

Related News