स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली गुर व यातायात संबधित नियम बताऐ
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) जूना गुलाबपुरा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बच्चों को डॉ रमेश कुमार संवल ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के कई उपयोगी जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में अपने स्वास्थ्य को हम किस ढंग से स्वस्थ रख सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली अपना कर स्वस्थ रह सकते हैं । डॉक्टर ने विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम संतुलित आहार और तनाव कम करना ताजी फल और सब्जियों का उपयोग करना बासी भोजन न करना तले हुए और मसालेदार भोजन करने से बचना प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाना वजन को नियंत्रित रखना आदि महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों को बताई। साथ ही एएनएम हेमलता शर्मा और भारती शर्मा द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जो बच्चे बीमार है या रोग ग्रसित है उनका स्वास्थ्य कार्ड बनाया। स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ आज विद्यालय में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और महिपाल जाट कांस्टेबल द्वारा विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने व हेलमेट का उपयोग करने,वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, सड़क के बायी.ओर चलें शराब पीकर वाहन न चलाएं जैसी उपयोगी जानकारी विद्यार्थियों में साझा की। सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलवाई गई। अंत में संस्था प्रधान डॉक्टर परमानंद शर्मा शर्मा द्वारा धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती सीता सुखवाल, सुमन शर्मा, विनोद त्रिपाठी, लीना चौधरी, सुशीला चौधरी, सुनीता पंचारिया, मूलचंद कुमावत, प्रहलाद तेली व सुरेश चंद्र सहित विधालय स्टाफ मौजूद था।
स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली गुर व यातायात संबधित नियम बताऐ
Leave a comment
Leave a comment


