श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमान अष्टमी मनाई गई

Published On:

Date:

श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमान अष्टमी मनाई गई
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में हनुमान अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की चहल पहल रही।
मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को,हनुमान अष्टमी का यह पावन दिन भक्तों के जीवन में ऊर्जा, साहस और संकटों से मुक्ति प्रदान करता है। इस अवसर पर विशेष पूजा, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया गया, हनुमान चालीसा पाठ के साथ सामूहिक महाआरती की गई एवं सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, पार्षद महावीर लढा, कन्हैया शर्मा, बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया सहित भक्तजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News