*राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर लापिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन*

Published On:

Date:

*राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर लापिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन*

*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर बनेड़ा के लापिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास और उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश अनुसार ग्रामीण देहात के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वधान में बनेड़ा उपखंड के ग्राम लापिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने महिलाओं और वृद्ध जनों के रक्त चाप,शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की ।
उप स्वास्थ्य केंद्र लापिया की एएनम पिंकी वैष्णव ने महिलाओं और बच्चों को रोग बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक टीके लगाए।
आशा मोडू कंवर ने दवाई वितरण कार्य में सहयोग किया।
वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरदारनगर में भी राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर शिविर आयोजन किया गया।जिसमें आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और उप स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर की एएनम आशा सेन ने महिलाओं और बच्चों को रोग बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक टीके लगाए।

Leave a Comment

Related News