*बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान रथ यात्रा 13 दिसंबर को बनेड़ा क्षेत्र में*
*👉विधायक बैरवा हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान’ रथ यात्रा के तहत शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी रथ यात्रा निकाली जा रही है।
👉इसी क्रम में 13 दिसंबर 2025 को बनेड़ा क्षेत्र में रथ यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी।
कार्यक्रम अनुसार रथों को रवाना करने का आयोजन ग्राम पंचायत चमनपुरा (बनेड़ा) में होगा, जहां विधायक डॉ. लालाराम बैरवा सुबह 10:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
रथ यात्रा का निर्धारित मार्ग-
रथ यात्रा चमनपुरा (बनेड़ा) से रवाना होकर महुआ खुर्द – खेड़लिया – बबराना से गुजरती हुई रात्रि विश्राम बनेड़ा में करेगी।
कार्यक्रम विवरण-
तारीख: 13 दिसंबर 2025
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: ग्राम पंचायत चमनपुरा, बनेड़ा
कार्यक्रम के संयोजक कैलाश धाकड़ तथा सहसंयोजक महावीर सैनी को दायित्व सौंपा गया है।
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। Pp


