बनेड़ा में 13 दिसंबर को ‘बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान’ रथ यात्रा का भव्य आगाज़
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा दिखाएंगे हरी झंडी; चमनपुरा से शुरू होकर कई ग्रामों से गुजरेगी यात्रा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
बनेड़ा/शाहपुरा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रही ‘बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान’ रथ यात्रा अब शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुँच रही है। इसी क्रम में बनेड़ा क्षेत्र में यह रथ यात्रा 13 दिसंबर 2025 को भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत चमनपुरा (बनेड़ा) से होगा, जहां विधायक डॉ. लालाराम बैरवा प्रातः 10:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करेंगे।
रथ यात्रा का निर्धारित मार्ग
यात्रा चमनपुरा (बनेड़ा) से प्रारंभ होकर महुआ खुर्द, खेड़लिया और बबराना होते हुए बनेड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। पूरे मार्ग में जनसंपर्क कार्यक्रम, उपलब्धियों का प्रदर्शन और जनभागीदारी को बढ़ाने वाले आयोजन भी होंगे।
कार्यक्रम विवरण
- तारीख: 13 दिसंबर 2025
- समय: प्रातः 10:30 बजे
- स्थान: ग्राम पंचायत चमनपुरा, बनेड़ा
इस आयोजन के लिए कैलाश धाकड़ को संयोजक तथा महावीर सैनी को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा देवतुल्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।


