शाहपुरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में होंगे शामिल ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 


शाहपुरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में होंगे शामिल

मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा न्यूज़: कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित की जा रही महारैली में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। यह महारैली रविवार को दिल्ली में प्रस्तावित है, जिसमें देशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना होगा। रैली को लेकर शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन सक्रिय नजर आ रहा है। कार्यकर्ता बसों एवं अन्य साधनों से दिल्ली पहुंचेंगे।

अतुल त्रिपाठी ने बताया कि इस महारैली का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देना और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली महारैली के माध्यम से संगठन जनता की भावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। पार्टी का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती आती है।


Leave a Comment

Related News