शाहपुरा से 24 श्रद्धालुओं का जैन तीर्थ यात्रा दल 20 दिसंबर को कुंडलपुर के लिए होगा रवाना
स्वस्ति धाम दर्शन, कुंडलपुर में आदिनाथ भगवान का अभिषेक व जबलपुर प्रवास शामिल
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा |
शाहपुरा जैन समाज के 24 श्रद्धालुओं का सामूहिक धार्मिक यात्रा दल आगामी 20 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 4 बजे शाहपुरा से मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर समाज में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण है।
यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए अशोक कुमार अजमेरा ने बताया कि श्रद्धालु दल सर्वप्रथम स्वस्ति धाम में दर्शन करेगा, इसके पश्चात कुंडलपुर तीर्थ पहुंचेगा। वहां 1008 देवाधिदेव भगवान आदिनाथ का विधिविधान से अभिषेक एवं शांति धारा की जाएगी। इसके बाद यात्रा दल जबलपुर प्रवास करेगा और 23 दिसंबर 2025 को पुनः शाहपुरा लौटेगा।
यात्रा से पूर्व पौष बुद्धि ग्यारस के पावन अवसर पर नया मंदिर जी में 1008 देवाधिदेव श्री चंद्रप्रभु भगवान एवं भगवान पारसनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक विधियों के साथ मनाया जाएगा।
यह संपूर्ण धार्मिक यात्रा संघपति मानमल सेठी के सानिध्य में संपन्न होगी। यात्रा दल में सुशील गंगवाल, सुधांशु पाटनी, दीपक शाह, पप्पू जैन, मनीष लुहाड़िया, पारस चौधरी, वीरसेन गदिया, आदित्य गोधा, रेखा अजमेरा, मेघा शाह, पायल पाटनी, सुनीता गंगवाल, निर्मला सेठी, अनिता चौधरी, मंजू गादिया, सुहानी अजमेरा, आर्जव अजमेरा, गर्वित शाह, भाविन एवं तिथि सहित कुल 24 श्रद्धालु शामिल होंगे।


