बदलता राजस्थान – बढ़ता राजस्थान रथ यात्रा को बनेड़ा क्षेत्र में विधायक बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published On:

Date:

बदलता राजस्थान – बढ़ता राजस्थान रथ यात्रा को बनेड़ा क्षेत्र में विधायक बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
राजस्थान सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “बदलता राजस्थान, बढ़ता राजस्थान” अभियान के अंतर्गत आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ शाहपुरा- बनेडा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा शनिवार को किया गया ।
इस रथ यात्रा को बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुख्यालय चमनपुरा (बनेड़ा) से डॉ. बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
यात्रा चमनपुरा से महुआ खुर्द, खेड़लिया, बबराना होते हुए रात्रि विश्राम बनेडा में रहेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ बैरवा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में बनेड़ा राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, एसडीएम श्रीकांत व्यास, बनेडा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, शिवांगी कानावत, राजेन्द्र बोहरा जिला मंत्री, बनेडा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रद्युमन सिंह , शंकर जाट डीआर, लक्ष्मी लाल सोनी, रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक कैलाश धाकड़, सहसंयोजक महावीर सैनी, राजमल माली, कैलाश माली, सरपंच प्रतिनिधि दामोदर गुर्जर, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, चिनार देव, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा आदि जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

यहां गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर ‘बदलता राजस्थान, बढ़ता राजस्थान’ रथ यात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत 11 दिसंबर 2025 को जयपुर से हुई है, और इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही कई कार्यक्रमों और विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जा रहा है।
रथ यात्रा की शुरुआत 11 दिसंबर 2025, जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई । जिसका उद्देश्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों, योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के सामने रखना और उत्सव मनाना ।
यह एक व्यापक कार्यक्रम है जो सरकार के कार्यकाल की समीक्षा और भविष्य के लिए नई योजनाओं की घोषणाओं पर केंद्रित है, जिसमें एक रथ यात्रा मुख्य आकर्षण है ।

Leave a Comment

Related News