*कार्यकाल पूरा होने पर विधायक बैरवा के मुख्य आतिथ्य में बनेड़ा प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को दी विदाई,*
*👉 अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम का भी किया अभिनंदन*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेडा के पंचायत समिति बनेडा में प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों के कार्यकाल समाप्त होने पर शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
वहीं इस दौरान अचानक उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का काफिला भी आ पहुंचा । विधायक डॉ लालाराम बैरवा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा का स्वागत और अभिनंदन किया ।
बताया गया कि उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा का काफिला फोरलेन से भीलवाड़ा जा रहा था लेकिन हाईवे पर जाम होने से बनेड़ा मार्ग होकर फिर भीलवाड़ा पहुंचे ।
इस दौरान बनेड़ा राजाधिराज गोपाल चरण सिंह सिसोदिया , एसडीएम श्रीकांत व्यास, बनेडा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, राजेन्द्र बोहरा जिला मंत्री, बनेडा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रद्युमन सिंह, शंकर जाट डीआर, लक्ष्मी लाल सोनी, कैलाश धाकड़, महावीर सैनी, राजमल माली, कैलाश माली, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, चिनार बैरवा, महावीर प्रसाद, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा आदि जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


