स्काउट–गाइड शिविर में जीवन जीने की शैली का व्यावहारिक प्रशिक्षण
तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में आत्मनिर्भरता, हस्तकला और स्वावलंबन पर दिया गया विशेष जोर
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शिवपुरा–प्रतापपुरा।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में शिवपुरा–प्रतापपुरा में 8 से 12 दिसंबर तक तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्काउट–गाइड को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और जीवन जीने की व्यावहारिक शैली का प्रशिक्षण देना रहा।
स्थानीय संघ की सचिव उर्मिला पाराशर ने बताया कि शिविर का अवलोकन स्थानीय संघ अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष जयशंकर पराशर एवं अजमेर मंडल प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर लाल धाकड़ ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी एवं ऊनी कपड़ों से गणेश भगवान और शंकर भगवान की कलाकृतियां तैयार कीं। साथ ही बांस की डंडियों से घरेलू उपयोग की सहायक सामग्री रखने के स्टैंड बनाकर हस्तकला कौशल का प्रदर्शन किया।
शिविर में स्काउट–गाइड ने स्वयं के हाथों से भोजन बनाकर आत्मनिर्भरता और सामूहिक जीवन का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का संचालन स्काउटर एवं संयुक्त सचिव श्याम बिहारी शर्मा, सुलेमान कायमखानी, विनोद पाराशर, भरत कुमार शर्मा तथा गाइडर उर्मिला पाराशर के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जीवन कौशल, टीमवर्क और स्वावलंबन के व्यावहारिक पाठ सिखाए।
बाइलाइन: मोनू सुरेश छीपा


