शाहपुरा शहरी सेवा शिविर 2026: वार्ड 7 व 8 में जन्म प्रमाण पत्र जारी, बिजली और सफाई संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

Published On:

Date:

शाहपुरा शहरी सेवा शिविर 2026: वार्ड 7 व 8 में जन्म प्रमाण पत्र जारी, बिजली और सफाई संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान

शाहपुरा, 22 जून 2026। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को नगर पालिका शाहपुरा द्वारा वार्ड संख्या 7 एवं 8 का शिविर नगर पालिका सभागार भवन में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चंद तैली ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों की श्रृंखला में आज वार्ड 7 एवं 8 का शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, नगर भाजपा महामंत्री राजाराम पोरवाल, पूर्व पार्षद रमेश मारू, मोहन गुर्जर, स्वराज सिंह एवं कैलाश धाकड़ सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा 27 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं सफाई व्यवस्था से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल सफाई करवाई गई। इसके अलावा पालिका द्वारा 17 रोड लाइटों की मरम्मत करवाई गई तथा एक नई स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से 22 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि ऊर्जा विभाग द्वारा प्राप्त 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चंद तैली, प्रभारी कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, हंसराज गुर्जर, कनिष्ठ सहायक अभिषेक शर्मा सहित चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अगला शहरी सेवा शिविर 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9 के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित वार्ड के नागरिक अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों के लिए लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Comment

Related News