मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
योग शिविर में भारत विकास परिषद शाखा ने निभाई सेवा की भूमिका, शीतल पेय व अल्पाहार वितरण किया
मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
गुलाबपुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित उपखंड स्तरीय योग शिविर में भारत विकास परिषद शाखा, गुलाबपुरा ने सेवा एवं सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
शाखा के सदस्यों ने योग शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग किया। योगाभ्यास के उपरांत परिषद परिवार की ओर से प्रतिभागियों के लिए शीतल पेय नींबू पानी एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिससे उपस्थित लोगों को राहत एवं ऊर्जा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने सेवा भाव से विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन किया। परिषद द्वारा किए गए सहयोग की प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना करते हुए परिषद परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिषद के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल के सानिध्य में कन्हैयालाल सोनी, किशोर राजपाल, अनुराग चौधरी, सागर नुवाल, मुन्नी देवी जागेटिया, भगवती देवी मूंदड़ा, ज्योति दिनवानी एवं चन्द्रा जीवनानी सहित अनेक सदस्यों ने सेवा कार्यों में योगदान दिया।
भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
