वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अरविंद वैष्णव युवा अध्यक्ष नियुक्त सर्वसम्मति से हुआ चयन, 9 जनवरी 2026 को रामानंदाचार्य जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ मनाने का निर्णय

Published On:

Date:

वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अरविंद वैष्णव युवा अध्यक्ष नियुक्त

सर्वसम्मति से हुआ चयन, 9 जनवरी 2026 को रामानंदाचार्य जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ मनाने का निर्णय

गुलाबपुरा। रामकिशन वैष्णव 

स्थानीय वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद वैष्णव (रुपाहेली वाले) को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह बैठक महंत दाता सांवरा धाम जगदीश दास बैरागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक के रूप में रघुवीर वैष्णव, सचिव राजाराम, उपाध्यक्ष के रूप में सितपाल व सुनील तथा संगठन मंत्री के रूप में अजय को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर आगामी 9 जनवरी 2026 को रामानंदाचार्य जयंती को भव्य शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सेवा समिति सचिव एडवोकेट लक्ष्मीनारायण वैष्णव, उपाध्यक्ष बद्री दास, पंडित हनुमान प्रसाद, सूर्य प्रकाश, कन्हैयालाल, रामानंदाचार्य उत्सव समिति संयोजक राजू पत्रकार, दिनेश, डालचंद वैष्णव, दुष्यंत, राजेश, रुपेश, पुजारी शंकर प्रसाद, गणेश, पवन कुमार, सोनू वैष्णव, श्रीराम वैष्णव सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News