विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब सरदारपुरा (अरनिया घोड़ा) के ग्रामीणों ने रखीं शिक्षा व नरेगा से जुड़ी सामूहिक समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश शाहपुरा। *रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब
सरदारपुरा (अरनिया घोड़ा) के ग्रामीणों ने रखीं शिक्षा व नरेगा से जुड़ी सामूहिक समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शाहपुरा।
*रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरदारपुरा (अरनिया घोड़ा) के समस्त ग्रामवासी अपनी विभिन्न सामूहिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्यालय, नरेगा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के समक्ष विस्तार से रखीं।

विधायक डॉ. बैरवा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान विधायक बैरवा ने भरोसा दिलाया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने भी समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने और सकारात्मक आश्वासन मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

यह जनसुनवाई आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम साबित हुई, जिससे क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।

Leave a Comment

Related News