भाविप शाखा द्वारा सफ़ला एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा सफला एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में प्रभारी मीनाक्षी भाटिया, मंजु देवी लखारा,शकुंतला देवी भूरानी,ज्योति दिनवानी ,लीला देवी गग़्गड, संस्कार प्रमुख भगवती देवी मूंदड़ा,रामकिशन त्रिपाठी, चेतन भूरानी ,सत्यनारायण जागेटिया, रतन लाल लखारा,किशोर राजपाल, माणक चंद जैन आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति एकादशी गौमाता की सेवा हेतु परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद लेते है। परिषद परिवार के वरिष्ठ सदस्य चेतन भूरानी ने वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में सपरिवार गौ माता की सेवा कर गौ उपचार हेतु सहयोग राशि भेंट की । परिषद और गौ उपचार समिति द्वारा भूरानी दंपति का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की । गौ उपचार केंद्र के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रति शनिवार आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में आग्रह फलस्वरूप गौ उपचार केंद्र पर जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ पर जन सामान्य गौ माता का आशीर्वाद लेने आते हैं ।
भाविप शाखा द्वारा सफ़ला एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


