ज्योति कलश रथ यात्रा का बाड़ी माता तीर्थ धाम में स्वागत किया गया।

Published On:

Date:

ज्योति कलश रथ यात्रा का बाड़ी माता तीर्थ धाम में स्वागत किया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती बाडी माता तीर्थ धाम मे हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में ज्योति कलश रथ यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही है, जिला ब्यावर से आए हुए वेद प्रकाश जी पारीक व विषय नगर गायत्री पीठ से रामगोपाल जोशी मौजूदगी मे बाड़ी मे स्वागत कार्यक्रम किया गया। पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा हिमालय में दीप प्रज्वलित किया था, उसको 100 वर्ष पूर्ण होने एवं माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में यह रथ यात्रा पुरे भारत मे निकाली जा रही है, इस यात्रा में 24 तीर्थ का जल एवं रज है, ज्योति कलश रथ यात्रा बाड़ी ग्राम में रविवार सायं पहुंचने पर स्वागत एवं आरती , पुष्प अर्पित किया गया व सोमवार को प्रात: मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया गया।

Leave a Comment

Related News