गौसेवा और आतिशबाजी के साथ भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन
कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – संजय जैन
भीलवाड़ा, 15 दिसंबर।
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 59वां जन्मदिवस सोमवार को भाजपा जिला संगठन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला प्रभारी संजय जैन (ताऊ) के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व तथा महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें गौसेवा एवं भव्य आतिशबाजी के माध्यम से जन्मदिवस मनाया गया।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि हरनी महादेव रोड स्थित काइन हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभु आरती के साथ गोमाता को चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया। इसके पश्चात गोमाता को लापसी एवं चारा अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी संजय जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आदर्श हैं, जो संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सतत परिश्रम से सभी को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कल्पेश चौधरी, अशोक तलाइच, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, अभिश्रुता सोलंकी, शशांक बिड़ला, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, पार्षद शंकर जाट, हरीश सालवी, मुकेश चेचाणी, महेंद्र नायक, आकाश मालावत, मुकेश शर्मा देबू, केसर सिंह चौधरी, यशोवर्धन सेन, अशोक अजमेरा, रेखा अजमेरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


