श्री महेश बचत समिति तिलक नगर की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से ओम काबरा अध्यक्ष, सत्यनारायण मूंदड़ा सचिव मनोनीत ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

श्री महेश बचत समिति तिलक नगर की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी का गठन

सर्वसम्मति से ओम काबरा अध्यक्ष, सत्यनारायण मूंदड़ा सचिव मनोनीत

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा। श्री महेश बचत समिति, तिलक नगर भीलवाड़ा की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति सदस्य कमलेश दरगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ओम काबरा को अध्यक्ष तथा सत्यनारायण मूंदड़ा को सचिव मनोनीत किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में सुशील बसेर को उपाध्यक्ष, केदार सोमानी को सहसचिव तथा सुशील बांगड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की गई। साथ ही आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बचत समिति के सदस्य राजेंद्र जागेटिया, सत्यनारायण बसेर, ओम सोमानी, जगदीश सोनी, सुनील सोमानी, श्रवण मूंदड़ा, पंकज काबरा, मनमोहन काबरा, नवीन झवर, ओम डॉड, सुधीर अजमेरा, श्यामलाल बांगड़, दिलीप तुरकिया, मुरली मनोहर काकाणी, सुनील भंडारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

मोनू सुरेश छीपा

Leave a Comment

Related News