राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बालिका विधालय मे छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री पीएम बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में “राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ” के तहत डा० रमेश कुमार सबल मेडिकल ऑफिसर बीसीएमओ द्वारा विद्यालय की कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को स्वास्थ सम्बन्धि जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन से हम विभिन्न बीमारियों को रोक सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही एलबेन्डाजोल, आयरन टेबलेट, सेनेटरी नेपकिन आदि दवाइयों एवं योजनाओं पर चर्चा की। माहवारी के समय स्वच्छता सम्बंधित जानकारी के साथ ही किस तरह जागरूक रहना चाहिए, इस विषय पर विस्तार से समझाया। छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच कर 25 छात्राओं को केम्प के लिए रेफर किया। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मैना चारण ने स्वागत उद्बबोधन दिया। इस दौरान श्री मती पूर्णा पारीक, श्रीमती सुनीता झाझड़िया, चन्द्रा जीवनानी, रेखा शर्मा सहित विधालय स्टाफ मौजूद था।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बालिका विधालय मे छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
Leave a comment
Leave a comment


