निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का दूसरा दिन, उमड़ा मरीजों का सैलाब
आयुर्वेद विभाग शाहपुरा द्वारा आयोजित शिविर में दर्जनों जटिल ऑपरेशन सफल, 990 मरीज लाभान्वित
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)।
आयुर्वेद विभाग शाहपुरा द्वारा उप निदेशक महाराज सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मरीजों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में सुबह से ही पाइल्स (बवासीर), फिस्टुला (भगंदर) एवं फिशर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दिनांक 17 दिसंबर 2025 को शिविर के दूसरे दिन डॉ. विनीत कुमार जैन एवं डॉ. तरुण मीणा द्वारा 10 से अधिक मरीजों की गहन जांच की गई, जिनमें से जटिल मामलों में क्षारसूत्र प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। शिविर प्रभारी डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि क्षारसूत्र आयुर्वेद की एक प्राचीन एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो आधुनिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित है तथा इसमें रोग की पुनरावृत्ति की संभावना बेहद कम रहती है। शेष पंजीकृत मरीजों का उपचार आगामी दिवस में किया जाएगा।
शिविर के दूसरे दिन दर्जनों सफल ऑपरेशन किए गए। आज के सत्र का मुख्य आकर्षण पाइल्स, फिस्टुला एवं फिशर जैसी अत्यंत पीड़ादायक बीमारियों में न्यूनतम दर्द के साथ अधिकतम राहत प्रदान करना रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपचार के साथ-साथ मरीजों को जीवनशैली सुधार एवं संतुलित खान-पान के प्रति भी जागरूक किया।
सह शिविर प्रभारी डॉ. श्याम सुंदर स्वर्णकार ने बताया कि दूसरे दिन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे, जो आयुर्वेद की इस विशेष तकनीक में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं देने वालों में डॉ. सुमित कुमार, डॉ. धीर सिंह मीणा, डॉ. हेमंत कुमार सोनी, डॉ. हिमांशु माथुर, डॉ. शिव सहाय शर्मा, डॉ. रिंकू सोलंकी, डॉ. गोविंद सिंह गुर्जर, डॉ. खुशबू प्रजापत, डॉ. पवन कुमार कसौटिया, डॉ. धर्मपाल खोवाल, डॉ. दिलीप सोलंकी एवं डॉ. ममता मीणा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ में अशोक कुमार जाट, भूपेंद्र धोबी, मनोज कुमार मीणा, दुर्गेश कुमार मीणा, मीनाक्षी कुमारी, वेद, रिंकू कुमारी धाकड़, सुशीला कुमारी, सुखदेव जाट, राजूलाल वर्मा, विनोद सांवरिया, रोशन लाल रेगर, मुकेश सेन, अनुज कंजर, राजेंद्र दरोगा, विष्णु वैष्णव, श्रीमती शालिनी दागी, पूजा शर्मा, मथुरा लाल भील, अदिति बैरवा (मसाजर), प्रियंका जोशी एवं अमित व्यास (सी.ओ.) सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
परिचारक पप्पूनाथ, सोजीराम बैरवा, खन्नीराम, बाली देवी, रामसुखी, पुष्पा देवी, भेरूलाल, बंसीलाल माली, गौरी देवी, हीरालाल बलाई, सत्यनारायण जाट, देवीलाल नाथ सहित अन्य कार्मिकों के सहयोग से शिविर का दूसरा दिन अत्यंत सफल रहा।
आज के दिन शिविर में कुल 990 मरीज लाभान्वित हुए, जबकि 15 मरीजों की विशेष जांच की गई।
शिविर का संचालन आगामी दिवस सुबह 9 बजे से पुनः प्रारंभ होगा।
— मोनू सुरेश छीपा



