स्कूली बच्चों ने प्राकृतिक चिकित्सालय का शैक्षिक भ्रमण किया

Published On:

Date:

स्कूली बच्चों ने प्राकृतिक चिकित्सालय का शैक्षिक भ्रमण किया
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल के ग्रेड 5th , 7th के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक चिकित्सालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने पंचभूत तत्वों द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण लाभदायक जानकारी प्राप्त की। लगभग 75 विद्यार्थियों के दल ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ इस शैक्षिक भ्रमण में भाग लिया I चिकित्सालय से योग थेरेपिस्ट डॉक्टर अर्चना जोशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योग मुद्राओं, श्वास प्रणाली , स्वस्थ जीवन शैली, स्वस्थ खान पान, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी,
सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास द्वारा किस प्रकार विद्यार्थी अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं और अपनी याददाश्त को बढ़ाकर अपने अध्ययन में कैसे तेज बन सकते हैं इसके बारे में अति उपयोगी जानकारी बच्चों को प्रदान की गई, नेचुरोपैथिस्ट डीआर पार्थिव जोशी ने पंचभूत तत्वों एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा किस प्रकार विभिन्न असाध्य रोगों का इलाज संभव है,इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय परिवार से अध्यापिकाएं अंजना शर्मा एवं सीमा शर्मा मौजूद रही I डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिये आज के इस, प्राकृतिक चिकित्सालय का भ्रमण का अनुभव बहुत सुखद , उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा I

Leave a Comment

Related News