गाँधी विद्यालय दो विद्यार्थी जिला स्तर ग्रीन ग्रोथ व सतत विकास प्रतियोगिता में रहे विजेता।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तर पर ग्रीन ग्रोथ व सतत विकास प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि ग्रीन ग्रोथ व सतत विकास प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय उमावि बापूनगर भीलवाड़ा मेंआयोजित हुई थी। जिले से करीब 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें जिला स्तर पर विजेता आशु भाषण में प्रथम अनुपमा नाथ योगी कक्षा 12 विज्ञान वर्ग व प्रश्नोत्तरी में प्रथम परमेश्वर प्रजापत कक्षा 11 का सम्मान किया। विजेता को 11 हजार राशि और प्रमाण – पत्र दिया गया। टीम प्रभारी विधि मेठानी ने बताया की विजेता विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ साथी अरविंद लड्ढा, अरविंद व्यास, जितेंद्र प्रजापत, कुलदीप वर्मा,रामकिशन अग्रवाल, राकेश शर्मा, सूर्या प्रकाश गर्ग, मोनिता आसोपा, निराशा जैन, स्वाति शर्मा, सरिता व्यास, कोमल मालवीय, कविता दाधीच, विजयलक्ष्मी शर्मा, माया खारोल, पायल गर्ग आदि मौजूद थे।
गाँधी विद्यालय दो विद्यार्थी जिला स्तर ग्रीन ग्रोथ व सतत विकास प्रतियोगिता में रहे विजेता।
Leave a comment
Leave a comment


