राजकीय विधालय मे भामाशाह द्वारा जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के इंदिरा कोलोनी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे भामाशाह पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी द्वारा सर्दी के बचाव हेतू विद्यालय के जरुरतमंद निर्धन छात्रों को 19 स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुरेश चौधरी,राजेंद्र कुमार जायसवाल अतिथि मौजूद थे। संस्था प्रधान सुरेश चंद्र जायसवाल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय समस्त स्टाफ के सुशील कुमार, संतोष चौधरी, नंदू हाथीवाल, मोहिनी कुमारी नाथ, सविता, अंजलि, भावना, शांति,आयशा बानो सहित मौजूद थे।
राजकीय विधालय मे भामाशाह द्वारा जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये।
Leave a comment
Leave a comment


