अपर्ण फाउंडेशन द्वारा 95 विधार्थियो को ऊनी स्वेटर वितरित किऐ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के वार्ड एक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विधालय पुराना जोरावरपुरा व राजकीय प्राथमिक विधालय वार्ड 3 मे अर्पण फाउंडेशन द्वारा बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरण किए गए। तीनो राजकीय विधालयो मे अर्पण फाउंडेशन के CEO अभय भार्गव की ओर से बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु 95 ऊनी स्वेटर वितरण किए गए। अर्पण फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाव तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय एवं आंगनवाड़ी आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
विद्यालय स्टाफ ने अर्पण फाउंडेशन एवं CEO अभय भार्गव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहने की कामना की।प्रधानाध्यापक रेखा नाहर,रंजना शर्मा एवं समीना प्रवीण व अध्यापक सुखमाल जैन व समाजसेवी संजय दहिया,मंजू पवार,अरिहंत जैन सहित मौजूद थे।
अपर्ण फाउंडेशन द्वारा 95 विधार्थियो को ऊनी स्वेटर वितरित किऐ।
Leave a comment
Leave a comment


