भाविप शाखा के संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा के संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ हैप्पी अवर्स स्कूल से किया गया ।कार्यक्रम तालुका विधिक सहायता न्याय विभाग के पीएलवी राजेंद्र जोशी के मुख्य आतिथ्य और सेवा प्रमुख कन्हैया लाल सोनी की अध्यक्षता में कराया गया । मुख्य अतिथि राजेंद्र जोशी ने बाल विवाह, बाल श्रम और यातायात संबंधी जानकारी देकर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।
प्रभारी मधु कलवार ने बताया कि श्री गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी आर्टिफिशल इंटेलीजेंस लाभ हानि विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता और हैप्पी अवर्स स्कूल में जन जागृति रैली का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किशोर राजपाल,सचिव दिनेश छतवानी, संस्कार प्रमुख ज्योति दिनवानी, भगवती देवी मूंदडा सहित विधालय स्टाफ मौजूद था।
भाविप शाखा के संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


