महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज के सानिध्य में अन्नदान, 90 जरूरतमंद परिवारों को मिला सहयोग
अमावस्या के पावन अवसर पर राजस्थान जन मंच ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिला मुखियाओं को वितरित किए 5-5 किलो आटे के कट्टे
भीलवाड़ा, 19 दिसंबर

बाइलाइन: मोनू सुरेश छीपा
अमावस्या के पावन अवसर पर राजस्थान जन मंच की ओर से समाज के अंतिम छोर पर खड़े निर्धन परिवारों के लिए अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशीपुरी रोड क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में निवासरत 90 परिवारों की महिला मुखियाओं को 5-5 किलो आटे के कट्टे निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज के सानिध्य में निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने किया। इस अवसर पर महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज ने कहा कि “अन्नदान महादान है। शास्त्रों और पुराणों में जरूरतमंदों को अन्न देना सर्वोच्च पुण्य का कार्य माना गया है। समाज को ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर आगे आना चाहिए।”
कार्यक्रम में भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी सहित विनोद गाडरी, रामचंद्र मूंदड़ा, रोहित भरावा, वेदांत सोनी, देवेंद्र सिंह, हार्दिक सोनी, जगदीश सेन, जय नारायण जोशी, द्वारका नुवाल, कालू धोबी, विनोद जाट, किशन गाडरी तथा राजस्थान जन मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान जन मंच के इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।


