महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा की शुरुआत मंगलवार से।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर मे नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का संगीतमय प्रवचन का आयोजन 23 दिसंबर मंगलवार से 31 दिसंबर बुधवार तक श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर गांधी नगर मे होगा। दिव्य सत्संग मंडल गुलाबपुरा के सदस्यों ने बताया की उपरोक्त कथा का रसपान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राष्ट्रीय संत श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा करवाया जायेगा। मंगलवार को सुबह कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होंगी व प्रतिदिन दोपहर सवा बारह बजे से शाम सवा चार बजे तक कथा का आयोजन होगा। दिव्य सत्संग मंडल के सदस्य उक्त आयोजन की तैयारी मे जुटे हुए है।
महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा की शुरुआत मंगलवार से।
Published On:
Date:

