भीलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ, 20 गांवों के 80 रोगियों को मिला परामर्श
चार दिवसीय शिविर में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क जांच, दवा, चश्मा, आवास व भोजन की सुविधा; 21 दिसंबर को होंगे ऑपरेशन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 20 दिसंबर
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति तथा अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर का शुभारंभ आज आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में हुआ। शिविर के पहले दिन 20 गांवों से आए 80 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
यह नेत्र शिविर स्वर्गीय लालू राम एवं गंगा देवी समदानी की स्मृति में आयोजित किया गया है। समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि फेको सर्जन डॉ. कृष्णा हेडा द्वारा रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान चिन्हित सभी जरूरतमंद मोतियाबिंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में 21 दिसंबर को निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां, काले चश्मे के साथ-साथ आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी सहित सुभाष गर्ग, गणपत जागेटिया, अरुण जागेटिया, रामनारायण सोमानी, छीतरमल लड्डा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, श्यामसुंदर पारीक, घनश्याम डाड एवं लादूलाल माली ने शिविर में सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
समाजसेवा की भावना से आयोजित यह नेत्र शिविर क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए दृष्टि लौटाने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा जा रहा है।


