एक धाम, तीन ज्योतिर्लिंग की यात्रा – 25 दिसंबर को 76 श्रद्धालुओ का दल करेगा प्रस्थान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर विकास सेवा समिति के तत्वाधाम में 25 दिसंबर 2025 को भगवान लड्डू गोपाल के संग एक धाम व तीन ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए 76 सदस्यों का दल रवाना होगा। बालाजी मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि, गंगा को पापो को हरने वाली माना जाता है। इसलिए तीर्थ स्थल पर स्नान करने से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। यात्रा अवधि 13 दिवसीय यात्रा का आगाज श्री संकट मोचन बालाजी के दर्शन से होगा। एक धाम तीन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 76 तीर्थ यात्रियों का दल अन्य राज्यों में तीर्थ स्नान देव दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे भक्त जनों का पर्याप्त रेलवे की स्लीपर टिकट आरक्षित की गई है ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया गया है। यात्रा में दर्शनीय स्थल जगन्नाथ पुरी उड़ीसा गंगासागर परिचम बंगाल बाबा बैद्यनाथ झारखंड जनकपुरी काठमांडू पशुपतिनाथ नेपाल अयोध्या श्री राम जन्मभूमि श्री राम मंदिर दर्शन काशी विश्वनाथ प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान और गंगा आरती के दर्शन करेंगे।
एक धाम, तीन ज्योतिर्लिंग की यात्रा – 25 दिसंबर को 76 श्रद्धालुओ का दल करेगा प्रस्थान।
Leave a comment
Leave a comment


