“बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के तहत कादिसहना में निकली रथ यात्रा राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों व योजनाओं की दी गई जानकारी मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 

Published On:

Date:

“बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के तहत कादिसहना में निकली रथ यात्रा

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों व योजनाओं की दी गई जानकारी

मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान

समाचार:
शाहपुरा (भीलवाड़ा)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कादिसहना (पंचायत समिति शाहपुरा) में रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा–बनेड़ा में हुए विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में जनहित, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर राजेन्द्र बोहरा, ग्रामीण मंडल महामंत्री जीवराज गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक कैलाश धाकड़, सहसंयोजक महावीर सैनी, सरपंच भगवत सिंह राणावत, बालाराम खारोल, महामंत्री भैरू गाडरी, ओम माली, रतन जाट, महावीर खाती, जगदीश बैरवा, प्रहलाद खारोल, कन्हैयालाल आचार्य, कार सेवक कल्याण बलाई, सूर्यप्रकाश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

Related News