स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा का शैक्षिक भ्रमण दल रवाना
60 विद्यार्थियों का दल घना पक्षी अभयारण्य, वृंदावन, मथुरा होते हुए कोटा रिवर फ्रंट का करेगा भ्रमण

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
समाचार:
शाहपुरा। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के भैया-बहनों का शैक्षिक भ्रमण गुरुवार रात्रि 8 बजे विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 सदस्यीय यह दल घना पक्षी अभयारण्य भरतपुर, वृंदावन एवं मथुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के दर्शन करते हुए कोटा रिवर फ्रंट पहुंचेगा।
भ्रमण दल को रवाना करते समय प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुभव और दृष्टिकोण में विस्तार होता है।
यह शैक्षिक भ्रमण आसिफ पिनारा, देवेंद्र रेगर, अध्यापिका सुधा चौहान, ललिता धाकड़ एवं ज्योति रावत के नेतृत्व में संपन्न होगा। विद्यार्थियों को रवाना करने के अवसर पर व्याख्याता राजेश कुमार धाकड़, प्रकाश चंद्र धोबी, पर्वत सिंह कानावत सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।


