भाविप शाखा द्वारा संस्कार शाला व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह अंतर्गत नृसिंह द्वारा में संचालित गुरुकुल में संस्कार शाला का आयोजन किया गया। वेद और यज्ञ संस्कार की जानकारी गुरुकुल के माध्यम से परिषद् सदस्यों को दिलाई गई । परिषद द्वारा गुरुकुल के समस्त शिक्षार्थियों हेतु अभ्यास पुस्तिका, लेखनी, मिष्ठान और फल समर्पित किए गए। गुरुकुल द्वारा शुभ मंत्रोच्चार से परिषद् सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर परिषद महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया, ज्योति दिनवानी, कौशल्या सोनी, कन्हैया लाल सोनी, सत्य नारायण जागेटिया, प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई, बुद्धि प्रकाश शर्मा, रामकिशन त्रिपाठी, रमेश सोनी , किशोर राजपाल शिव प्रकाश डाड सहित मौजूद थे। इससे पूर्व संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिवस धार्मिक आयोजन हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता परिषद परिवार द्वारा की गई। जिसमें नवनीत काष्ट,सूरज करण लड्ढा, सागर नुवाल सहित परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
भाविप शाखा द्वारा संस्कार शाला व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


