राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से 839 प्रकरणों का निस्तारण, साढ़े चार करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित
गुलाबपुरा तालुका में दो बेंचों के माध्यम से हुआ मामलों का समाधान
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा समिति, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार रविवार को तालुका न्यायालय गुलाबपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी राजीनामे से निस्तारण किया गया।
प्रथम बेंच के अध्यक्ष विनोद कुमार बाजा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गुलाबपुरा रहे, जिनके साथ सदस्य के रूप में एडवोकेट अनुराग काकरिया शामिल थे। द्वितीय बेंच के अध्यक्ष पुलकित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे, जबकि सदस्य के रूप में उपखंड अधिकारी ने सहभागिता निभाई। दोनों बेंचों द्वारा पक्षकारों को समझाइश कर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
लोक अदालत के दौरान फ्री लिटिगेशन के कुल 877 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 46 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 99 लाख 60 हजार 493 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। वहीं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में रखे गए 157 प्रकरणों में से 37 प्रकरणों का निस्तारण हुआ, जिनमें 2 करोड़ 76 लाख 87 हजार 21 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।
इसी प्रकार एसीजेएम न्यायालय गुलाबपुरा में कुल 1703 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 756 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 68 लाख 70 हजार रुपये के अवार्ड पारित किए गए।
इस प्रकार गुलाबपुरा तालुका में कुल 839 प्रकरणों का निस्तारण राजीनामे के माध्यम से किया गया, जिनमें कुल 4 करोड़ 45 लाख 17 हजार 514 रुपये के अवार्ड पारित हुए।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के तालुका सचिव सुभाष भाभू द्वारा दी गई। लोक अदालत में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, सचिव पीयूष खंडेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा शंकर व्यास, रतन कुमार जैन, प्रदीप कुमार रांका, राजेश पारिक, विवेक बंब, भानु प्रताप केलानी, शरीफ गौरी, राजेंद्र रेगर, राधेश्याम झंवर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से 839 प्रकरणों का निस्तारण, साढ़े चार करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित गुलाबपुरा तालुका में दो बेंचों के माध्यम से हुआ मामलों का समाधान
Leave a comment
Leave a comment


