लायंस क्लब का 29 वां स्थापना दिवस पर आयोजित चिकित्सा शिविर मे 128 लाभान्वित हुए।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
लायंस क्लब बिजयनगर का 29 वां स्थापना दिवस आतिशबाजी कर केक काटकर सेवा कार्य व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया, जिसमें लायंस क्लब के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल निशुल्क कैंसर ओर बहुउद्देशीय चिकित्सा जॉच व परामर्श शिविर स्वर्गीय श्री सोहनलाल तायल की स्मृति में लायंस क्लब द्वारा लायन धर्मशाला में लायन मेल्विन जॉन्स व स्व श्री सोहन लाल की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । जिसमें आसपास के 25 से 30 किलोमीटर दूरी के ग्रामीण व आमजन ने शिविर का लाभ लिया, जिसमें 128 व्यक्तियों ने शिविर की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर मे क्षेत्रपाल हॉस्पिटल अजमेर के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अपनी सेवाएं निःशुल्क दी गई, जिसमें डॉक्टर आशीष दायमा ,डॉक्टर चिराग हिरानी, डॉक्टर दीप्ति शर्मा, डॉक्टर धर्मेंद्र निर्वाण ,डॉ राहुल वर्मा, सहित व्यवस्थापक अभिषेक पारीक व रामलाल सहित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में भामाशाह जुगल किशोर तायल व राजेंद्र तायल सहित तायल परिवार का शिविर में विशेष सहयोग देने के लिए माला व सफा पहनाकर व शाला ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया। इसी अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा 29 वे स्थापना दिवस का सामूहिक रूप से केक काटकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। स्टेशन वाले बालाजी मंदिर में अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव सुधीर शर्मा का जन्म दिवस भी केक काटकर मनाए गए। इस प्रकार क्लब स्थापना दिवस धार्मिक व सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से केक काटकर आतिशबाजी कर मनाए गए। कार्यक्रमो मे अध्यक्ष डॉ ए के विश्वास ,सचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, शिविर प्रभारी सुधीर गोयल, सह प्रभारी बुद्धि प्रकाश पारीक, एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, राजेंद्र धनोपिया , डॉ अमित उपाध्याय, चिरंजीलाल नवाल, अनिल आचार्य, महावीर टेलर, विमल कोठारी,क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, अशोक कुमाट, विमल कोठारी ,हेमंत अग्रवाल, डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल, शांति ट्रेलर, उर्मिला धनोपिया, निर्मला शर्मा, दीपिका सोनी ,अनीता विश्वास, अंशु गोयल, प्रतिभा उपाध्याय,प्रीति शर्मा,सहित क्लब के कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।
लायंस क्लब का 29 वां स्थापना दिवस पर आयोजित चिकित्सा शिविर मे 128 लाभान्वित हुए।
Leave a comment
Leave a comment


