श्री पंचमुखी दरबार हनुमान जी के छप्पन भोग व महा आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन।

Published On:

Date:

श्री पंचमुखी दरबार हनुमान जी के छप्पन भोग व महा आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 जनकपुरी कॉलोनी में स्थित श्री पंचमुखी दरबार हनुमान मंदिर में आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण छप्पन भोग, महा आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी पंडित गोपाल लाल तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर भक्त संजय सिंह, TRA द्वारा श्री पंचमुखी दरबार हनुमान जी को विधिवत चोला चढ़ाया गया। इसके पश्चात समस्त वार्डवासियों के सहयोग से छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो उठा। छप्पन भोग के पश्चात महा आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन में समस्त वार्डवासी, भक्तजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Comment

Related News