महिला शक्ति का सम्मान: शिव विनायक सेवा समिति ने 27 महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, कटार दीक्षा आयोजित
पौष बड़ा महोत्सव में भजनों की गूंज, शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 22 दिसंबर।
शिव विनायक सेवा समिति, कावा खेड़ा के तत्वावधान में आयोजित गणेश उत्सव एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत श्रेष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कावा खेड़ा रोड स्थित शास्त्री नगर के शिव मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन में सात दिवसीय विभिन्न श्रृंगार, धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कटार दीक्षा का विशेष आयोजन भी संपन्न हुआ।
पौष बड़ा महोत्सव के अवसर पर भोलेनाथ के भजनों की भक्तिमय बयार के बीच भगवान शिव को पौष बड़ा का भोग अर्पित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे वातावरण पूर्णतः धार्मिक एवं उल्लासपूर्ण बन गया।
समिति अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शिव नुवाल ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर समदानी (प्रवक्ता, गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं सुमंगल सेवा संस्थान) रहे। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी समदानी, सचिन, अमित काबरा (कोषाध्यक्ष), दीपक समदानी (उपाध्यक्ष), राजश्री नुवाल, पूनम काबरा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
27 महिलाओं को मिला सम्मान
सम्मान समारोह में कुल 27 महिला कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर, स्मृति-चिह्न भेंट कर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को भव्य कटार दीक्षा दिलाकर कटार भेंट की गई। सम्मानित महिलाओं में राजश्री नुवाल, इंदिरा नुवाल, ज्योति मालीवाल, मधु देवी लाहोटी, रेखा बिहानी, प्रीति बिहानी, उषा बिहानी, अनु बिहानी, कल्पना जाजू, स्नेहा काबरा, दिशा अग्रवाल, रेखा बोडाना, करुणा बोडाना, सरिता लड्ढा, सीमा मुंदडा, कल्पना गोयल, रेखा शर्मा, क्षमा ओझा, सुनीता अजमेर, मधु लाहोटी, शकुंतला जी मालू, संगीता गोयल, शिल्पा गर्ग, स्नेहा दुग्गल, सुनीता सोमानी एवं विनीता तापड़िया शामिल रहीं।
कार्यक्रम में करीब 200 महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन के माध्यम से महिला शक्ति, सेवा भावना एवं धार्मिक संस्कारों को सशक्त संदेश दिया गया।
— मोनू सुरेश छीपा


