नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ मंगलवार को।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर मे दिव्य सत्संग मंडल के तत्वावधान में महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू के मुखारविन्द से नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन मंगलवार 23 से 31 दिसम्बर तक किया जाएगा। महाराज श्री दिव्य मोरारी बापू व घनश्याम दास जी का सोमवार शाम गुलाबपुरा आगमन पर भक्तों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सत्संग मंडल के रामकुमार चौधरी ने बताया कि कथा का आयोजन श्री राधे कृष्णा महाकालेश्वर मंदिर गांधीनगर में 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सांय 4:15 बजे तक किया जाएगा। मंगलवार सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर से शोभायात्रा आयोजन स्थल राधे कृष्णा महाकालेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ मंगलवार को।
Leave a comment
Leave a comment


