हैप्पी आवर्स स्कूल मे तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल की हुई शुरुआत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल की शुरुआत हुई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रमेश कुमार सबल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने की व
विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश रामनानी, पूर्व अध्यक्ष बिजनगर सिंधी पंचायत, एवं अंकुश मंगलानी का सानिध्य मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण करके एवं परेड को सलामी देकर हुआ, तत्पश्चात स्कूल के हाउस कैप्टन ने ओलंपिक मशाल अतिथियों द्वारा प्रज्वलित करवाके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करवाई। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी हाउस के प्रतियोगियों को खेल प्रतिज्ञा दिलवाई एवं विधिवत इस खेल के उद्घाटन सत्र की घोषणा की एवं अतिथियों ने हेड बॉय और गर्ल के साथ मिलकर आसमान में बलून रिलीजिंग करके , तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस खेल उत्सव का रोमांचकारी उद्घाटन करवाया।
प्रथम उद्घाटन मैच खो खो खेल का रेड राइडर एवं ब्ल्यू चैलेंजर हाउस के बॉयज ग्रुप के बीच में हुआ समस्त अतिथियों द्वारा उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों से परिचय होते हुए मैच की शुरुआत करवाई। प्रधानाध्यापक एवं स्थानीय स्टाफ ने माल्यार्पण कर ओपर्णा ओढाकर कर अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक दिनेश छतवानी ने उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम का परिचय दिया और बताया कि इस स्पोर्ट्स कार्निवल में कबड्डी, खो खो,क्रिकेट फुटबॉल , बैडमिंटन, वॉलीबॉल रासाकशी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।
किंडरगार्टन बच्चों के लिए भी रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग चार सौ बच्चे भाग लेंगे
अंत में निदेशक दिनेश कुमार छतवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हैप्पी आवर्स स्कूल मे तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल की हुई शुरुआत।
Leave a comment
Leave a comment


