हुरडा राजमहल सिटी कोलोनी मे अज्ञात चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना।

Published On:

Date:

हुरडा राजमहल सिटी कोलोनी मे अज्ञात चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा रोड स्थित राजमहल सिटी कॉलोनी में अलसुबह चोरों का आतंक, दो मकानों को बनाया निशाना, राजमहल सिटी कॉलोनी में अलसुबह चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया, जिससे कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल टेलर के मकान में ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, वहां कपड़ों में लिफाफे में रखे नगद रुपये चोर चुरा ले गए। वही महेंद्र बैरवा निवासी सवाई माधोपुर, हाल मुकाम राजमहल सिटी कॉलोनी, जो जिंक में कार्यरत हैं, के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और वहां से लगभग 60 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी के कड़ुलिए, नाक का कांटा व बालियां चोरी कर ले गए।
घटना के समय महेंद्र बैरवा व उनके परिजन मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे, जबकि नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

Related News